काशीपुर, दिसम्बर 30 -- काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मंगलवार को दो सड़कों का शिलान्यास किया। विधायक चीमा ने बताया की ग्राम गंगापुर गोसाई में मुख्य मार्ग से अतुल श्रीवास्तव के घर तक 57 मीटर टायल्स मार्ग निर्माण व वीर सिंह के घर के पास डामर रोड से राकेश कुमार के मकान तक 110 मीटर टायल्स मार्ग निर्माण सम्मिलित है। विधायक ने बताया कि इन मार्ग का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक किया जाएगा। क्षेत्र के विकास के लिए जैसे-जैसे धन की उपलब्धता होगी। प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचने का भरसक प्रयास किया जाएगा। यहां पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण बृजेश पाल, बीडीसी सदस्य पंकज मोनू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.