धनबाद, फरवरी 19 -- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन गुरूवार को बड़ादहा स्थित विधायक चंद्रदेव महतो के आवास पहुंचे। पूर्व विधायक आनंद महतो के पुत्र व विधायक महतो के दिवंगत अनुज डॉ बुद्धदेव महतो के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। विधायक के बड़ादहा स्थित आवास में प्रवेश करते ही सीएम व ¦गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने डॉ बुद्धदेव के तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी। परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा शोक जताया। पूर्व विधायक महतो सहित शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक महतो के अलावे मौके पर निरसा विधायक अरूप चटर्जी, बगोदर के पूर्व विधायक बिनोद सिंह, पूर्व विधायक फुलचंद मंडल, भाकपा माले के पोलित ब्युरो सदस्य हलधर महतो, जेएमएम जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, वरीय नेता मन्नु आलम, विधायक के अनुज सुकदेव महतो, झामुमो नेत्री लक्ष्मी मुर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.