लखनऊ, दिसम्बर 29 -- लखनऊ, संवाददाता। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से कैंट विधानसभा क्षेत्र की विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन सोमवार को ऐशबाग स्थित डीएवी इंटर कॉलेज मैदान पर किया गया। उप मुख्यमंत्री व कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्रजेश पाठक ने गुब्बारे उड़ाकर खेल स्पर्धा का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, फुटबाल व बैडमिंटन खेलों में जूनियर और सीनियर वर्ग में पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। उद्घाटन अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विधायक खेल स्पर्धा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए खेल प्रतिस्पर्धाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फिट इंडिया के विजन तहत खेलकूद को वैश्विक स्तर पर बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.