चम्पावत, अप्रैल 1 -- विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाड़ासौंसेरा में चौपाल लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने समस्या समाधान की मांग की। विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। मंगलवार को बाराकोट के पाड़ासौंसेरा में विधायक ने समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, आवास, राशन कार्ड आदि समस्याएं रखी। विधायक अधिकारी ने पाड़ासौंसेरा की सड़क में झाड़ी कटान के लिए लोनिवि के ईई को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बीते एक माह से पेयजल लाइन की खराबी की जानकारी दी। विधायक ने जल निगम के अभियंता को फोन कर एक सप्ताह में समस्या के समाधान के निर्देश दिए। यहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद अधिकारी, संजय जोशी, हरदेव जोशी, उमेद सिंह, कृष्णा अधिकारी, प्रताप सिंह, हरीश राम, दीवान नाथ, गंगनाथ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.