गोंडा, फरवरी 23 -- गोण्डा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि के फैसले की घोषणा पर सीएम आदित्यनाथ को संबोधित आभार पत्र सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह को दिया है। जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा ने कहा कि सरकार ने हमारे हित में पांच लाख रुपए कैशलेश चिकित्सा सुविधा और ट्रांसफर के लिए आदेश दिया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला, जिला महामंत्री शिव मूर्ति पांडे, सुनील कुमार सिंह, तेजेन्द्र कुमार शुक्ला, राज कुमार, अभिमन्यु शुक्ला, दीप चंद्र शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...