जौनपुर, मई 2 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय विधायक पंकज पटेल के साथ दुर्व्यवहार करना थानाध्यक्ष पंवारा प्रियंका सिंह को भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थानाध्यक्ष पवारा प्रियंका सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। विधायक उत्तर प्रदेश विधानसभा की संसदीय अनुश्रवण समिति को भेजे गये पत्र में थानाध्यक्ष पंवारा प्रियंका सिंह पर लापरवाही बरतने के साथ ही प्रोटोकाल का उलंघन करने का आरोप लगाया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए अनुश्रवण समिति ने थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह को तत्कालिक प्रभाव से हटाए जाने का आदेश जारी किया। जिसके अनुपालन में सचिव गृह पुलिस अनुभाग-एक उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया। उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुपालन में एसपी ने थानाध्यक्...