गढ़वा, जुलाई 12 -- गढ़वा। विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के सहयोग से मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव के पांच सौ कावरियां का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। विधायक ने कावरियों के लिए बस और छोटी वाहन की व्यवस्था की है। विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद की ओर से सोहबरिया गांव से सभी शिवभक्त को रवाना किया। मौके पर उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति विधायक पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य कर रहे हैं। विधायक विकास कार्यों के साथ साथ सभी धार्मिक कार्य में भी लोगों को बढ़चढ़ कर सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक के रहते किसी भी शिवभक्त को देवघर जाने में आर्थिक अड़चन नहीं आने दिया जाएगा। मौके पर दिनेश चौधरी, मनोज चौधरी, सोमारु चौधरी, शंकर चौधरी, नेपाल चौधरी, देवकुमार चौधरी, मुन्ना चौधरी, गजेंद्र चौधरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.