चित्रकूट, दिसम्बर 23 -- चित्रकूट। संवाददाता एक दिन पहले विधानसभा में कोषागार घोटाले का मामला उठने के बाद मंगलवार को शासन ने अब तक हो चुकी जांच की रिपोर्ट तलब की है। पुलिस एसआईटी जांच रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद शासन को भेजी जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही वित्त मंत्री सदन में इसकी जानकारी देंगे। सदर विधायक अनिल प्रधान ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान कोषागार घोटाले का मुद्दा उठाया था। विधायक का आरोप था कि घोटाले में शामिल 100 लोगों में से केवल 32 लोग ही जेल भेजे गए है। जांच में शासन-प्रशासन जिम्मेदार अधिकारियों को बचा रहे हैं, जबकि 43 करोड़ 13 लाख रुपये के घोटाले में इनकी भूमिका है। विधायक ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की भी मांग की थी। विधायक के सवाल पर प्रमुख सचिव विधानसभा ने अपर मुख्य सचिव वित्त को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.