लखनऊ, अगस्त 27 -- राजधानी की बदहाल स्थिति को लेकर एक ओर जहां विधायक राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर नगर निगम व नगर विकास विभाग की शिकायत की, वहीं बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल भी लोकभवन पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की बात कही। कहा कि मलेशिया में सम्पन्न एशियन 2025 सम्मेलन की रिपोर्ट उन्हें दी है। महापौर के मुक्तबिक उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस सम्मेलन में शहरी विकास, स्वच्छता प्रबंधन और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे विषयों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहन चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि लखनऊ को स्मार्ट और ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुभवों का लाभ उठाया जाएगा। महापौर ने नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इसमें स्वच्छता व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.