कोडरमा, जनवरी 6 -- चंदवारा। बरही विधायक मनोज कुमार यादव के प्रयास से चंदवारा स्थित देवी मंडप के समीप 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिसका मंगलवार को विधायक ने उदघाटन किया। पूर्व में ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से स्थानीय ग्रामीण काफी समय से अंधेरे में रहने को मजबूर थे। ग्रामीणों ने उक्त समस्या से विधायक को अवगत कराया गया। मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी, प्रतिनिधि द्वारिका राणा, समाजसेवी बिरेन्द्र यादव, सुरेश यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.