गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शहर विधायक मुकेश शर्मा की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन मेले के पावन अवसर पर गुरुग्राम से खाटू धाम तक भव्य पैदल महायात्रा निकाली गई। यह 31वीं पैदल महायात्रा रविवार को विधायक आवास सेक्टर-21 से शुरू हुई। शहर की सड़कों पर निकली पैदल महायात्रा पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाएं। जिससे यात्रा में शामिल लोगों में उत्साह देखने को मिला। यह पैदल यात्रा 13 फरवरी को खाटू धाम पहुंचेगी। पैदल महायात्रा सेक्टर-21 विधायक आवास से शुरू होकर राधा कृष्ण मंदिर, शीतला माता मंदिर, विधायक कार्यालय, सदर बाजार होते हुए हीरो होंडा चौक पहुंची। बीच में कई स्थानों पर ठहराव होने पर स्वागत किया गया। हीरो होंडा चौक के बाद यात्रा खाटू धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान श्याम भक्तों पर हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्ष...