अमरोहा, मई 19 -- भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रविवार को गंगेश्वरी ब्लाक से शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा गांव भर में घूमी। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने तिरंगा यात्रा को संबोधित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना ने पाकिस्तान को उसकी औकात बता दी है। पाक में घुसकर उनके कई आतंकी अड्डे तबाह कर दिए गए। इस मौके पर गंगेश्वरी ब्लाक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी, भाजपा के आदमपुर मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल, प्रमोद त्यागी, ब्रह्मदत्त त्यागी, सत्येंद्र त्यागी, आमोद त्यागी, पप्पू प्रधान, धर्मपाल प्रधान, रामपाल खड़गवंशी, विशाल त्यागी, रतन प्रधान, हेतराम प्रधान, दिनेश कुमार, अमरपाल सिंह, तेजपाल, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.