कानपुर, फरवरी 9 -- कल्याणपुर में एक विधायक के ड्राइवर ने अपनी गर्भवती पत्नी के पेट में लात मारकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पति समेत ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कल्याणपुर के अवधपुरी निवासी महिला के मुताबिक मार्च 2019 को उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन 100 वर्ग गज प्लाट व कार मांग कर उस पर दबाव बनाने लगे। जिस पर वह 17 जनवरी को अपने मायके बिठूर गई। बीते सात फरवरी को जब वह अपने मामा व बुआ के साथ ससुराल पहुंची, तो उन्हें देख भड़के ससुरालियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर क्षेत्रीय विधायक के ड्राइवर पति ने दो माह की गर्भवती पत्नी के पेट में लात मार कर उसे घर से बाहर निकाल दिया था। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जा जाएगी...