लखीमपुरखीरी, फरवरी 11 -- यूजीसी के समर्थन में की गई फेसबुक पोस्ट को लेकर मंगलवार को बड़ा विवाद बन गया। डिग्री कॉलेज के एक शिक्षक पर ओबीसी समाज के लोगों पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर पटेल समाज के लोग सदर चौराहे पर धरने पर बैठ गए। उनके साथ निघासन से भाजपा विधायक शशांक वर्मा के चाचा सुरजन लाल वर्मा भी सड़क पर धरने पर बैठे। इससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। सड़क जाम हो गईं। चौराहे पर धरना दे रहे लोगों का आरोप था कि गोला के सीजीएनपीजी कॉलेज में कार्यरत शिक्षक डॉ. पीयूष शुक्ला ने यूजीसी के समर्थन में सोशल मीडिया पर लिखी गई पोस्ट के विरोध में ओबीसी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की है। विधायक के चाचा सुरजन लाल वर्मा ने तीन दिन पहले यूजीसी के समर्थन में पोस्ट लिखी थी। पटेल समाज का आरोप है कि संबंधित शिक्षक ने फेसबुक पोस्ट को लेकर उनको फ...