गुड़गांव, मई 26 -- सोहना, संवाददाता। सोहना विधायक तेजपाल तवंर द्वारा लगाया गया खुला दरबार में 65 लोगों ने बिजली, पानी, आवास, प्रमाण पत्र आदि की समस्याओं को रखा। विधायक ने शिकायकर्ताओं को जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है। सोमवार को सोहना विधायक तेजपाल तंवर ने अनाज मंडी में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में खुला दरबार लगाया। इस अवसर पर सभी विभागों के सबडिविजन स्तर के अधिकारियों समेत एसडीएम संजीव सिंगला, शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार समेत पार्टी के पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद थे। विधायक के दरबार में 65 लोग अपनी एकल, सामूहिक और अन्य प्रकार की समस्याओं को लेकर पहुंचे। जिनमें कुछ शिकायकर्ताओं की निजी समस्या जैसे जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी मकान के लिए प्लाट उपलब्ध कराना, मार्केट कमेटी परिसर में बूथ का नाम पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.