रुडकी, मार्च 19 -- खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग मामले में सिविल लाइन कोतवाली की पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण से जुड़े 06 आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मामले में पूर्व विधायक प्रणव चैम्पियन और उनके समर्थको पर मौजूदा खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैम्प कार्यालय पर 26 जनवरी के दिन फायरिंग के आरोप हैं। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने दो और आरोपियों सुमित कुमार अवाना पुत्र तेजपाल निवासी ग्राम व पोस्ट खानपुर और रिजवान पुत्र मुस्ताक निवासी हवाहेखेड़ी थाना बहादराबाद को उनके घर से गिरफ्तार किया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि ये दोनों लगातार पुलिस से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल रहे थे। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर इनको गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.