कुशीनगर, मार्च 31 -- कुशीनगर। खाने की आपूर्ति करने वाली एक निजी कंपनी की महिला कर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ धनउगाही सहित अन्य मामलों में भी शिकायत हुई हो चुकी है। हाटा के विधायक मोहन वर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) के विरुद्ध प्रदेश के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के मंत्री से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इस शिकायत का कोई असर नहीं हुआ। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के चयनित जिन 20 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है, वहां के बच्चों को खाने की आपूर्ति के लिए एक निजी कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस कंपनी की महिला कर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे जिला कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ डीएम की तरफ से गठित समिति जांच कर अपनी रिपोर्ट दे चुकी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.