कानपुर, मई 25 -- महाराजपुर में सर्विस के लिए आई विधायक की कार से सचिवालय का पास चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक सर्विस सेंटर का कर्मचारी है। उसी ने पास अपने दोस्त को दबदबा दिखाने के लिए बेचा था। पुलिस ने पास बरामद कर आरोपितों को जेल भेज दिया है। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने महाराजपुर थाने में शिकायत की थी कि 17 मई को उनकी कार महाराजपुर के एक शोरूम के सर्विस सेंटर में गई थी। इसी दौरान गाड़ी से उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय का पास चोरी हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से कोहना के पुराना कानपुर निवासी अमित मिश्रा, शारदा नगर के इंद्रापुरी निवासी लक्की सैनी और लखनुपर रावतपुर निवासी लक्ष्य चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया ने पकड़े गए आरोपितों ने अमित मिश्रा सर्विस सेंटर में च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.