अमरोहा, फरवरी 24 -- मंडी धनौरा (अमरोहा), संवाददाता। विधायक राजीव तरारा की कार पर पथराव के मामले में सोमवार को एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने में एसएसआई, कस्बा चौकी इंचार्ज और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। साथ ही पुलिस ने दो नामजद समेत छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अभद्रता, पथराव और सरकारी गनर से कार्बाइन लूटने के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। घटना रविवार देर रात की है। क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा अपनी कार से धनौरा से अमरोहा की तरफ जा रहे थे। रेलवे फाटक के पास पीछे से आ रहे शराब के नशे में धुत बाइक सवार दो युवकों ने विधायक की कार में टक्कर मार दी थी। इसके बाद जब विधायक के गनर और चालक ने कार से उतरकर विरोध किया तो नशे में धुत दोनों युवकों ने विधायक की कार पर पत्थर फेंक...