टिहरी, मई 28 -- टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने बुधवार को बीते दिवस की तड़के हुई बारिश के कारण प्रभावित नई टिहरी के क्षेत्र का भ्रमण किया। अतिवृष्टि से हुए नुकसान को लेकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये। बारिश से प्रभावित मोलधार की वाल्मीकि बस्ती के लोगों से मिले और उन्हें पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। बौराड़ी स्टेडियम की बदहाली पर चिंता जताई। अतिवृष्टि से प्रभावित टिहरी नगर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विधायक ने केंद्रीय विद्यालय का पुश्ता ढहने हुई स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने कहा कि केवी का कार्य लगभग पूरा होने की की कगार पर है। पुश्ता ढहने से बनी स्थिति से निपटने को कारगर कदम उठाने के निर्देश दिये। इसके अलावा विद्यालय की जन समस्याओं में वन विभाग से सम्बंधित प्रकरण व पुर्नवास से सम्बंधित प्रकरण। जिसमें 4 हजार वर्ग मीटर भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.