रुद्रपुर, नवम्बर 19 -- किच्छा। विधायक कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। विधायक तिलकराज बेहड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में में विधायक ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की एक मात्र महिला प्रधानमंत्री रही हैं। इंदिरा गांधी अपनी प्रतिभा और राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्व राजनीति में हमेशा याद रहेंगी। यहां नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, राम बाबू, ओम प्रकाश दुआ, सुनीता कश्यप, लियाकत अंसारी, दलीप बिष्ट, छोटू कोली, अशोक मित्रा, सैदुल रहमान, फिरासत खान, हरभजन सिंह, शानू मालिक, जुनैद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...