हरिद्वार, मार्च 12 -- हरिद्वार,संवाददाता। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति ने आज होली मिलन कार्यक्रम सूरजमल धर्मशाला अपर रोड में आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मदन कौशिक और विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर किरन जैसल उपस्थित रही। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आज होली के इस अवसर पर वे सभी धर्मशाला प्रबंधको को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। मेयर किरन जैसल ने उपस्थित सभी धर्मशाला प्रबंधकों को सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। होली मिलन कार्यक्रम में राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़, महासचिव विकास तिवारी, भूपतवाला की धर्मशाला समिति के अध्यक्ष महंत भीमसेन, कोषाध्यक्ष सोनू शर्मा, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, पार्षद दीपक शर्मा, सचिन कुमार, ,जयपाल सिंह रुहेला, प्रभात कौशिक, नारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.