पटना, जनवरी 30 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी विधायक आलोक कुमार सिंह को दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने शुक्रवार को यह घोषणा की। शुक्रवार को स्थानीय होटल में उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रशांत पंकज और सुभाष चंद्रवंशी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और हिमांशु पटेल प्रदेश महासचिव बनाये गये हैं। अब तक पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे मदन चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगठन बनाया गया है। माना जा रहा है कि रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी को एकसूत्र में बांधे रखने के लिए दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाये जाने से नाराज चल रहे रालोमो से बाजपट्टी के व...