शामली, जनवरी 8 -- लखनऊ में आयोजित सार्वजनिक उपक्रम एवं नगर संयुक्त समिति की बैठक में थानाभवन विधायक अशरफ़ अली ख़ान ने बिजली की समस्या को प्रमुखता से रखा और उनके निस्तारण पर विचार विमर्श किया। गुरुवार में लखनऊ आयोजित बैठक में थानाभवन विधायक अशरफ़ अली ख़ान ने शामली जनपद की प्रमुख विद्युत समस्याओं को मजबूती से उठाया। विशेष रूप से आवासीय क्षेत्रों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइनों को स्थानांतरित किए जाने की समस्या को गंभीरता से उठाते हुए इसे जनसुरक्षा से जुड़ा अहम विषय बताया। उन्होंने क्षेत्र में बार-बार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज की समस्या, जर्जर विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों की कमी तथा समय पर समस्या का समाधान व मरम्मत कार्य न होने जैसे मुद्दों को समिति के समक्ष रखा। विधायक अशरफ अली खान ने कहा कि विद्युत व्यवस्था की खराब स्थिति से आम जन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.