रुद्रपुर, अगस्त 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विधायक शिव अरोरा ने संत कबीर मंडल के बूथ संख्या 143 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 125वें 'मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार की 'मन की बात में देश के विभिन्न राज्यों में आई आपदा से हुए नुकसान और जनहानि पर विस्तार से चर्चा की। विधायक अरोरा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल फटने और सैलाब से हुई आपदाओं का विशेष रूप से उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने और अन्नदाताओं की आय दोगुनी करने के लिए सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का जिक्र किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात सदैव नई ऊर्जा और जनसेवा के लिए प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.