रुद्रपुर, जुलाई 3 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा पर आरोप लगाया कि उन्होंने राहुल गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी की है। कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता होने के साथ-साथ कई बार के सांसद हैं और कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हैं। गुरुवार को बेहड़ ने एक बयान जारी कर विधायक अरोरा की टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष का संवैधानिक पद होता है, जिसकी अपनी एक गरिमा होती है। कांग्रेस एक राष्ट्रीय दल है। राष्ट्रीय दल के नेता के बारे में तुलनात्मक टिप्पणी करना निंदनीय है। बेहड़ ने कहा कि भाजपा विधायक अरोरा के बयान से कांग्रेस पार्टी और जनता में भारी रोष है। कहा कि अरोरा को भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर बयान देना चाहिए। बे...