रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में सोमवार को विधायक शिव अरोड़ा ने 245 नर्सिंग स्टाफ को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कहा कि उत्तराखंड सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रदेश के विभिन्न विभागों में लगातार भर्तियां की जा रही हैं। विधायक अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लागू किए गए सख्त नकल विरोधी कानून के परिणाम स्वरूप युवाओं को सरकारी नौकरियों में बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार में विभागों में खाली पड़े पदों को तेजी से भरा जा रहा है, जिससे व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो रही हैं। कहा कि मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और 2026 तक मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू करने के लक्ष्य की दिशा में यह एक महत्वपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.