कोडरमा, फरवरी 23 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बरोगाय, चंद्रपुर एवं मैतोनी गांव में आयोजित महायज्ञ कार्यक्रमों में स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। महायज्ञ स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधायक ने यज्ञ में आहुति दी और श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। अपने संबोधन में विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान हमारी सनातन संस्कृति की पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा आपसी सद्भाव और भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम केवल आस्था का विषय नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.