जहानाबाद, सितम्बर 14 -- मुलाकात करने को भाग कर चला गया था एमएलए के गांव, पुलिस ने लाया शहर के दो जगहों से अपहृत महिला और नाबालिग लड़की भी हुई बरामद जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के शहरी इलाके से कथित अपहृत एक महिला और नाबालिग एक लड़की को पुलिस ने बरामद किया। साथ ही दो दिनों से लापता 14 वर्षीय एक किशोर को विधायक अनंत सिंह के गांव से लाया गया। एमएलए से मिलने के उद्देश्य से लड़का भाग कर उक्त विधायक के गांव में चला गया था। नगर थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी। खबर के अनुसार शहर के मौर्य नगर कॉलोनी में रहने वाला 14 वर्षीय एक लड़का 12 सितंबर से गायब था। परिवार के द्वारा सूचना पाकर पुलिस मामले का अनुसंधान शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि वह खुद भाग गया था और वह विधायक अनंत सिंह से मिलने के लिए उनके गांव में चला...