जहानाबाद, अप्रैल 10 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक महानंद सिंह के द्वारा विधान सभा के शून्यकाल के दौरान अरवल जिले के आवास योजना के तहत कार्यरत कार्यपालक सहायकों के दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक वेतन भुगतान पर रोक लगाने का मुद्दा उठाया गया। जिसमें कहा गया कि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण,अरवल के निदेशक द्वारा कार्यपालक सहायकों का वेतन रोक दिया गया है। वेतन नहीं मिलने से परेशान कार्यपालक सहायकों का मामला महासंघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार के समक्ष रखा। शैलेन्द्र कुमार ने वेतन भुगतान नहीं करने के मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए अरवल के विधायक को इस मुद्दे पर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसी कड़ी में विधायक ने शून्यकाल के दौरान वेतन भुगतान का मामला को जोरदार तरीके से उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.