वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी। संविधान संवाद रैली में रविवार को कांग्रेस के जिला महानगर सहित कई जिलों के कार्यकर्ताओं ने दम दिखाया। कचहरी पर वरुणा स्थित शास्त्री घाट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय, पूर्व सांसद पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत्र, सांसद किशोरी लाल शर्मा, सांसद इमरान मसूद, सांसद तनुज पुनिया, सांसद उज्वल रमण सिंह सहित जिलों से विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी शामिल रहे। दोपहर 12.40 बजे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंच संभाला और सभास्थल पर भीड़ को व्यवस्थित किया। मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने नारों से स्वागत किया। सभा में वरिष्ठ नेताओं के संबोधन के बाद कई नए पदाधिकारियों को पार्टी ज्वाइन भी कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...