समस्तीपुर, अप्रैल 17 -- ताजपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 11 में थाना मोड़ के समीप पीएम भारतीय जनऔषधि केंद्र का उद्घाटन विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार चौधरी, चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी, उप चेयरमैन प्रतिनिधि अनिकेत कुमार अंशु व अतिथि ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधान पार्षद ने कहा कि ताजपुर में जन औषधि केंद्र के खुलने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अतिथियों का स्वागत संचालक अर्चना कुमारी ने अंगवस्त्र देकर किया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मोहन प्रसाद गुप्ता, अशोक नायक, सुजय नन्दी, पवन पोद्दार, कृष्णकांत उपाध्याय किशु, जयशंकर तिवारी, अंजनी पोद्दार, मुन्ना कुमार, विजय कुमार, सुमित मनवंश आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.