हाजीपुर, दिसम्बर 31 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र गोरौल नगर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौलिया के लिए ग्रामीणों द्वारा भूमि दान की पहल किए जाने के बावजूद, जिला प्रशासन की ओर से अब तक निशुल्क निबंधन (फ्री रजिस्ट्री) की कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार में गहरा आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त सूचना के अनुसार तिरहुत स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप विकास आयुक्त, वैशाली कुंदन कुमार से भेंट कर इस मामले को अविलंब पूर्ण कराने हेतु आवेदन सौंपा एवं आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। उप विकास आयुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पदाधिकारी को तत्काल निर्देशित किया है। आशा व्यक्त की जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर निशुल्क रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण हो ...