लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में शुक्रवार को सभी के लिए स्वच्छ पेयजल सुलभ किए जाने का मामला उठा। भाजपा के विजय बहादुर पाठक ने नियम-110 के तहत मामले को उठाते हुए कहा कि स्वच्छ और शुद्ध पेयजल लोगों तक पहुंचे इसके लिए प्रदेश भर में अभियान चला कर लोगों के घरों तक जल पहुंचाने में सरकार लगातार प्रयत्न कर रही है किन्तु स्थानीय निकायों के अधिकारियों की लापरवाही के कारण स्थान-स्थान पर दूषित पेयजल के आपूर्ति के कारण स्थिति विष्फोटक हो रही है। इंदौर में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों को ताकीद कर रहे हैं कि किन्हीं भी परिस्थितियों में दूषित पेयजल की आपूर्ति नहीं होने पाये। इस मामले पर निकाय विशेष सावधानी बरतें। इन सबके बावजूद गाजियाबाद से वाराणसी तक अलग-अलग स्थानों पर दूषित पेयजल की आपूर्ति की शिकायतें आ रही है...