लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। शिक्षा के स्तर में लगातार गिरावट का आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को विधान परिषद में जमकर नारेबाजी की। बाद में सपा के सभी सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गए। शून्यकाल में सपा के लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिन्हा, डा. मान सिंह यादव एवं मुकुल यादव ने काम रोको प्रस्ताव के तहत इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण शिक्षा का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है। यह विषय न केवल सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है बल्कि प्रदेश के करोड़ों छात्र-छात्राओं के भविष्य, रोजगार की सम्भावनाओं एवं सामाजिक व आर्थिक विकास से भी प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा है। सरकार की तरफ से जवाब देते हुए बेसिक राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों की तरह हमारी सरकार ने केवल झूठी घोषणाएं नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.