लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में सरकार ने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही समाज कल्याण विभाग के राजकीय छात्रावासों की तरह प्रदेश के अनुदानित छात्रावासों की हालत भी सुधारी जाएगी। मंगलवार को सपा सदस्य आशुतोष सिन्हा ने अनुदानित अनुसूचित जाति छात्रावासों की दशा सुधारे जाने को लेकर सवाल किया था। जवाब में समाज कल्याण एवं अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि सर्वे के बाद अनुदानित छात्रावासों की दशा सुधारने के लिए जल्द ही समुचित कदम उठाए जाएंगे। 264 राजकीय छात्रावासों के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किया गया है जिससे प्रबन्धकों व रसोइयों समत अन्य कर्मचारियों के वेतन व मानदेय में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अनुदानित छात्रवासों को भी राजकीय छात्रावासों की तरह बनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.