लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद ने भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही के संकल्प को सर्वसम्मत से पारित किया। इस संबंध में भाजपा के विजय बहादुर पाठक द्वारा लाए गए इस संकल्प में कहा गया था कि इस सदन का निश्चित मत है कि उत्तर प्रदेश सरकार की नगरीय विस्तारीकरण की महत्वाकांक्षी योजना में बाधक बने भू-माफियाओं पर अंकुश लगाते हुए कठोर कार्यवाही की जाए। इस संकल्प पर सपा के लाल बिहारी यादव, अनूप चौधरी, ऋषिपाल सिंह, आशुतोष सिन्हा, तथा डा. मान सिंह यादव ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। बाद में यह संकल्प सर्वसम्मति से पारित हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.