लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने बदायूं के बेसिक शिक्षक अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किए जाने पर कड़ा रूख अपनाते हुए बीएसए के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। साथ ही टिप्पणी करते हुए कहा कि विशेष दिवस पर अपने पद का दुरुपयोग करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही कर सरकार नजीर पेश करे। दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान शिक्षक नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शिक्षक दिवस के दिन 5 सितम्बर को बदायूं के बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के नवादा स्थित संविलियन विद्यालय आरिफपुर का आकस्मिक निरीक्षण किए जाने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि बीएसए द्वारा ऐन शिक्षक दिवस के दिन जानबूझकर स्कूल का निरीक्षण किया गया और स्कूल के प्रधानाध्यापक का अपमान किया गया। साथ ही प्रधानाध्यापक से बिना कोई स्पष्...