लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने गुरुवार को विधान परिषद में कहा है कि पिछली सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। प्रदेश की जनता की गुमराह कर अपनों को फायदा दिया है। हमारी सरकार विकासित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। उ‌न्होंने कहा कि स्वथ्य नागरिक ही विकसित देश और प्रदेश की नींव हैं। जब तक नागरिक स्वस्थ नहीं होंगे, कोई भी देश या प्रदेश तरक्की नहीं कर सकता। श्री पाठक विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान सपा के मानसिंह यादव एवं आशुतोष सिन्हा द्वारा पूछे गए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता के साथ रोगियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रह...