लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने विधान परिषद में आज कहा कि प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए पेंशन, कृत्रिम अंग, कुष्ठावस्था पेंशन सहित किसी भी योजना में धन की कोई कमी नहीं है। जो भी पात्र है और आवेदन करता है, उसे शत-प्रतिशत लाभ दिया जाएगा। योगी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का कोई भी पात्र दिव्यांगजन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। भाजपा सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रश्नकाल में सवाल करते हुए पूछा था कि प्रदेश में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित विशेष विद्यालयों व कॉलेजों में 2011 में नियुक्त अध्यापक की पदोन्नति रिक्त पदों के सापेक्ष कितनी अवधि से लंबित है। लंबित पदोन्नति को कब तक पूरा कर लिया जाएगा। जवाब में दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि विशेष विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में वर्ष 20...