लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में गुरुवार को उठे औचित्य के प्रश्न को सभापति ने शिक्षा का व्यवसायीकरण समिति को भेज दिया। शून्यकाल के दौरान शिक्षक नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने औचित्य का प्रश्न उठाते हुए रायबरेली के तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वहां के वसी नकवी नेशन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार के 43 माह के बकाये वेतन के भुगतान के मामले को सदन में उठाया। कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पहले निलम्बन का अनुमोदन कर बाद में उस अनुमोदन को वापस ले लिया गया। इस संबंध में सदन की ओर से दिए गए निर्देशों पर लगातार टालमटोल किया जा रहा है। श्री त्रिपाठी ने इस दौरान माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर गम्भीर आरोप भी लगाए। इस पर सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने इस प्रकरण को 15 दिन में जांच कराकर शिक्षा का...