मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- मुजफ्फरनगर, वरिष्ठ संवाददाता। उप्र विधान परिषद में भाजपा एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने जनपद मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर रखने की मांग उठाई। उन्होंने महाभारतकालीन शुकतीर्थ एवं धार्मिक धरोहरों का हवाला देते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद का नाम मुगल शासक मुजफ्फर अली के नाम से होना उचित नहीं है। एमएलसी मोहित बेनीवाल ने विधान परिषद के बजट सत्र की कार्यवाही में भाग लेते हुए कहा कि हमारी परम्पराओं के प्रति सम्मान हेतु हमारी भूमि/नगरों के नाम भी सभ्यता/परंपरा के अनुरूप हों। विधान परिषद अध्यक्ष के माध्यम से उन्होंने कहा कि महाभारतकाल से जुड़े जनपद मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर करने की मांग करता हूं। यह केवल नाम बदलने का प्रश्न नहीं है, बल्कि हमारे सांस्कृतिक गौरव, सभ्यता के पुनर्जागरण व ऐतिहासिक सत्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.