वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी। प्रदेश भर के संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत मानदेय शिक्षकों को पूर्णकालिक शिक्षक का दर्जा देने का मुद्दा शुक्रवार को विधान परिषद में उठा। एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने इस विषय पर सरकार से शीघ्र सकारात्मक एवं ठोस निर्णय लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संस्कृत विद्यालयों में सृजित पदों पर वर्षों से कार्य कर रहे मानदेय शिक्षक अत्यंत अल्प पारिश्रमिक पर संस्कृत के उत्थान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संस्कृत शिक्षक उत्थान समिति ने एमएलसी की इस पहल का स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्कर पांडेय ने कहा कि इसपर यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...