शामली, फरवरी 10 -- विधान परिषद में आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के दौरान एमएलसी किरण पाल कश्यप ने सरकार पर पिछड़े वर्गों के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं का संज्ञान लेकर उसे स्थगित किया जाना इस बात का संकेत है कि पिछड़ों के अधिकार प्रभावित हो रहे थे। विधान परिषद में अपने संबोधन के दौरान एमएलसी किरणपाल कश्यप ने कहा कि सरकार आरक्षण को लेकर बड़े दावे करती है, लेकिन 17 अति पिछड़ी जातियों को आरक्षण का लाभ देने का मामला लंबे समय से लंबित है। उन्होंने बताया कि इन जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का प्रस्ताव वर्ष 2005 में भेजा गया था, लेकिन विभिन्न आपत्तियों के कारण अब तक निर्णय नहीं हो सका। उन्होंने सरकार से इस विषय पर स्पष्ट नीति बनाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.