लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में आरक्षण के मुद्दे पर मंगलवार को सपा सदस्यों ने वेल में पहुंच कर हंगामा किया और वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान नारेबाजी और हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही करीब 17 मिनट तक अव्यवस्थित रही। इस दौरान नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि जिसका जितना आरक्षण है, वह उसको मिलकर रहेगा। सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह इस दौरान लगातार सपा सदस्यों के साथ-साथ नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव से सदन को व्यवस्थित करने तथा वेल में मौजूद सदस्यों से अपने स्थान पर बैठने की अपील करते रहे लेकिन उनके अनुरोध को मुख्य विपक्षी दल ने अनसुना कर दिया। इस पर सभापति ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, हम आरक्षण को हर हाल में सुनिश्चित करवाएंगे। इससे पूर्व समाज...