लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने 9 फरवरी से शुरू हो रहे सत्र से एक दिन पहले रविवार को दोपहर 3.30 बजे से दलीय नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें नेता सदन केशव प्रसाद मौर्या, नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव, नेता अपना दल (सोनेलाल) आशीष पटेल, नेता निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल संजय कुमार निषाद, नेता जनसत्तादल लोकतांत्रक अक्षय प्रताप सिंह, नेता राष्ट्रीय लोकदल, योगेश चौधरी, नेता सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी बिच्छे लाल राम, नेता शिक्षक दल (गैर राजनीतिक) ध्रुव कुमार त्रिपाठी तथा नेता निर्दल समूह राजबहादुर सिंह चंदेल शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...