लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने विधान परिषद की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नियम 19 (1) के तहत सदन के चार वरिष्ठ सदस्यों को वर्ष 2026 के लिए अधिष्ठाता मण्डल का सदस्य नामित किया है। विधान परिषद के प्रमुख सचिव डा. राजेश सिंह ने बुधवार को अधिष्ठाता मण्डल के चारों नामों की सूची जारी कर दी। सूची के अनुसार सदन के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र चौधरी, डा. महेन्द्र कुमार सिंह, सलिल विश्नोई तथा डा. जयपाल सिंह व्यस्त के नाम शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...