अलीगढ़, मार्च 18 -- विधान परिषद की समिति आज करेगी अधिकारियों के साथ बैठक अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 10 सदस्यीय नियम पुनरीक्षण समिति सभापति धर्मेन्द्र भारद्वाज की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में बुधवार को दोपहर ढाई बजे से अलीगढ़ एवं एटा के अधिकारियों के साथ समीक्षा करेगी। समीक्षा के दौरान विधान परिषद के सदस्यों के पत्रों पर कार्यवाही न करने और विशेषाधिकार हनन के मामलों की सुनवाई की जाएगी। सभापति धर्मेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि बुधवार 19 मार्च को आयोजित होने वाली बैठक में जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर कार्यवाही न करने, विधान परिषद में चर्चा के लिए विभिन्न नियमों के तहत मांगी जाने वाली सूचनाओं के तहत विलम्ब करने समेत कुल 10 बिंदुओं पर समिति अफसरो से जबाब तलब करेगी। बैठक में चर्चा के 10 बिंदु पूर्व में ही संबंधित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.