अररिया, अक्टूबर 10 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि विधान सभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर कुर्साकांटा में नौ कोषांगों का गठन किया गया है। यह जानकारी बीडीओ नेहा कुमारी ने दी। बताया कि विधान सभा चुनाव को सफल बनाने के लिए नौ कोषांगों का गठन किया गया है। इनमें से कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी बीपीआरओ अमित कुमार मिश्र बनाए गए हैं। वहीं वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी सीओ आलोक कुमार हैं। इसी तरह सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी एमओ मो आदिल, ईभीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी बीसीओ अभिराम सिंह, आदर्श आचार संहिता कोषांग के नोडल पदाधिकारी सीओ आलोक कुमार को बनाए गए हैं। इसके अलावे प्रेक्षक कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग, अग्रिम कोषांग व हेल्पलाइन डेस्क भी बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.