भागलपुर, फरवरी 14 -- सुल्तानगंज। जनसुराज के विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को सुल्तानगंज नगर अध्यक्ष राहुल यादव के आवास पर आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का पुनर्गठन, बिहार सरकार की योजना में परस्पर सहयोग, सरकार गठन बाद भी पूरे विधानसभा भ्रस्ट तंत्र बरकरार रहना, सुल्तानगंज को अनुमंडल का दर्जा, राजकीय महिला अस्पताल को चालू करवाना आदि पर पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में ई. राकेश कुमार यादव, सुमित राजहंस, ओम प्रकाश, देवेश पोद्दार,सहित कई लोग उपस्थित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...